भारत ने दिया साफ संदेश
उन्होंने कहा कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इतना मजबूत है कि उसने पाकिस्तान के अहम ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया, लेकिन उसे पता तक नहीं चला। भारत ने जो मैसेज दिया है, उससे साफ है कि अगर आगे आतंकी हमले करने का प्रयास किया गया तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह पूरा युद्ध अभी तक एयर डिफेंस सिस्टम का ही चल रहा था। नई तकनीक के साथ भारत का सिस्टम मजबूत हुआ है। पाक रोजाना 200 से 300 ड्रोन के साथ हमला कर रहा था, उन सभी ड्रोन को भारत सेना ने गिरा दिया। साथ ही पाक की मिसाइलें भी उसके काम नहीं आईं, क्योंकि उनको भी सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया।
ऑपरेशन पराक्रम के दौरान राजस्थान में संभाला मोर्चा
कर्नल उरविंदर सिंह ने इस दौरान सेना में तैनाती के दौरान अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में संसद पर हमले के समय वह अंबाला में तैनात थे। इसके बाद ही राजस्थान में उनकी यूनिट को ऑपरेशन पराक्रम के तहत पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभालने का मौका मिला। 11 से 12 महीने तक उन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की सेना को दबाकर रखा था। एक बार तो आदेश पर वे पाकिस्तान में भी घुस गए थे। उन्होंने बताया कि टैंक यूनिट के साथ पलटन बॉर्डर पर तैनात थी।