फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में गुंडागर्दी: सैलून मालिक पर दिनदहाड़े तलवारों के साथ हमला, दुकान में तोड़फोड़ व लूट; भयानक Video

Thu, 26 Mar 2026 08:50 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के बरनाला में दिनदहाड़े गुंडागर्दी की घटना हुई है। यहां कुछ हमलावरों ने तलवारों से सैलून मालिक पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
तलवार से वार करता आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला बस स्टैंड रोड स्थित मेन मार्केट में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने तलवारों से हेयर सैलून पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और नकदी लूटकर फरार हो गए। हमले में सैलून मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 5-6 युवक अचानक दुकान में घुसे और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने दुकान में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया और मालिक के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना बाजार में लगे अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


घायल दुकानदार ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है। वे अचानक आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर दुकान से नकदी भी लेकर फरार हो गए।

वहीं, पास के एक दुकानदार के मुताबिक, एक दिन पहले पास के पार्लर में एक लड़की का कुछ युवकों के साथ सड़क पर विवाद हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर उसी विवाद के चलते बदला लेने आए थे। हालांकि पार्लर वाली दुकान बंद होने के कारण उन्होंने पास के सैलून को निशाना बना लिया।

क्या बोले पुलिस अधिकारी
मामले पर डीएसपी बरनाला ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन


बाजार में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें