फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हरियाणा को जमीन: सुनील जाखड़ ने किया विरोध, बोले- सीएम मान नासमझ, पंजाब का दावा हुआ कमजोर

Thu, 14 Nov 2024 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के लिए जमीन देने के फैसले का पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने विरोध किया है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के सीएम मान नासमझ हैं। उनकी वजह से चंडीगढ़ में पंजाब का दावा कमजोर हुआ है।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा बनाने के लिए 10 एकड़ जमीन दिए जाने पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ऐतराज जताया है। जाखड़ ने कहा कि जैसे दिल्ली हिंदुस्तान का दिल है वैसे ही चंडीगढ़ पंजाब का दिल है। पंजाब के लोगों की चंडीगढ़ से केवल जमीन ही नहीं मानवीय भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। वहीं, जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


सुनील जाखड़ ने कहा कि यह फैसला पंजाब-चंडीगढ़ के दिल को चोट पहुंचाने वाला फैसला है। यह सिर्फ जमीन या राजधानी का टुकड़ा नहीं है, बल्कि पंजाब का दिल, अगर किसी बहाने से चंडीगढ़ की जमीन का एक हिस्सा हरियाणा को दे दिया जाए तो यह पंजाब के लिए बहुत गहरी चोट है।



पंजाब और केंद्र के रिश्तों को पहुंचेगी ठेस 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के लिए सामाजिक और धार्मिक रूप से लोगों की भावनाओं को देखते हुए कई अहम कदम उठाए हैं। चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के लिए जमीन देने के कारण पंजाब और केंद्र के बीच बने रिश्तों को ठेस पहुंचेगी। जाखड़ ने कहा वह इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निजी तौर हस्तक्षेप कर इस फैसले को रद्द करने की अपील करेंगे। क्योंकि पीएम ने पहले भी पंजाब के कई पुराने मुद्दे सुलझाए हैं। पीएम मोदी का पंजाब और सिख भाईचारे के साथ लगाव है। पंजाब उनकी कर्मभूमि भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मान ने की मांग का समर्थन
जाखड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि जिस मुद्दे पर पंजाब की सभी पार्टियां एकमत थीं, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री की नासमझी के कारण चंडीगढ़ और पंजाब का दावा कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा है कि जयपुर में जब उत्तरीय जोनल काउंसिल की मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री के सामने हरियाणा ने विधानसभा के लिए जमीन मांगी थी तो मुख्यमंत्री मान ने इसका विरोध करने के बजाय पंजाब की विधानसभा के लिए भी जमीन मांगकर हरियाणा की मांग पर समर्थन की मोहर लगा दी थी। 

फैसले पर विचार करें पीएम मोदी
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री मान की नासमझी के कारण इस मुद्दे पर लिए पंजाब विरोधी स्टैंड की सजा लोग ना भुगते। इसलिए प्रधानमंत्री इस विषय पर दखल दें और फैसले पर पुनर्विचार करें। मुझे आशा है कि पीएम मोदी इस फैसले पर विचार कर इसे निरस्त कराएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें