मुख्यमंत्री मान ने की मांग का समर्थन
जाखड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि जिस मुद्दे पर पंजाब की सभी पार्टियां एकमत थीं, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री की नासमझी के कारण चंडीगढ़ और पंजाब का दावा कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा है कि जयपुर में जब उत्तरीय जोनल काउंसिल की मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री के सामने हरियाणा ने विधानसभा के लिए जमीन मांगी थी तो मुख्यमंत्री मान ने इसका विरोध करने के बजाय पंजाब की विधानसभा के लिए भी जमीन मांगकर हरियाणा की मांग पर समर्थन की मोहर लगा दी थी।
फैसले पर विचार करें पीएम मोदी
उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री मान की नासमझी के कारण इस मुद्दे पर लिए पंजाब विरोधी स्टैंड की सजा लोग ना भुगते। इसलिए प्रधानमंत्री इस विषय पर दखल दें और फैसले पर पुनर्विचार करें। मुझे आशा है कि पीएम मोदी इस फैसले पर विचार कर इसे निरस्त कराएंगे।