फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Assembly: मानसून सत्र के चाैथे दिन हंगामा, बरगाड़ी बेअदबी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2026 10:11 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के चाैथे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। वही कांग्रेस विधायकों ने बरगाड़ी बेअदबी कांड को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के चाैथे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


प्रताप सिंह बजावा ने कहा कि अमेरिका में एफबीआई ने ऑपरेशन हार्ड कोर चलाया। पुलिस ने लाॅरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और रोहित गोदारा के मामलों की जांच की। पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी फिरौती ले रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी की संलिप्तता सामने आई।

चार लाख अमेरिका डॉलर की मांग की गई। लाॅरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू करवाने वाला आप ढूंढ नहीं पा रहे हैं। डीजीपी पक्का लगाया जाना चाहिएं। कार्यकारी डीजीपी लगा रखा है। इस पर आप विधायक धालीवाल ने कहा कि बाजवा बिना मतलब हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। जिस लेकर हंगामा हुआ।   
विज्ञापन


विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि सतलुज के किनारे अवैध माइनिंग को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए। मनप्रीत अयाली ने कहा कि बांधों की क्षमता कम हो गयी हैं जब फ्लड गेट खोले जाते हैं तो पंजाब का नुकसान होता है। 

आप के कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि 1858 जंग में शहीद हुए थे काला वाला और अंग्रेजों ने घेर को उनके शहीद कर दिया। अजनाला में गुरु घर बनाया गया है। इतनी बड़ी कुर्बानी देने वालों के लिए अजनाला का सौंदर्यीकरण किया जाए। साथ ही म्यूजियम और स्टेडियम बनाया जाना चाहिए ताकि कहलों को प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन



वही कांग्रेस विधायकों ने बरगाड़ी बेअदबी कांड को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह को पुलिस फोर्स से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, जहां वे आईजी के पद पर थे। उन्हें पार्टी का 'पोस्टर बॉय' बनाया गया। उन्हें गृह मंत्रालय और पुलिस विभाग देने का वादा किया और दावा किया था कि उनके जरिए बरगाड़ी, बहबल कलां और कोटकपूरा में हुई फायरिंग की घटनाओं के साथ-साथ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में भी न्याय दिलाएंगे। उन्होंने दावा किया था कि न्याय दिलाने के लिए उन्हें सिर्फ 24 घंटे चाहिए। आज, अफसोस के साथ हमें यह कहना पड़ रहा है कि साढ़े चार साल बाद भी न्याय नहीं मिला है। ज्यादातर मामलों को पंजाब से दूसरे राज्यों की अदालतों में ट्रांसफर कर दिया गया है... यही वह मुद्दा है जिसे हम आज सदन में उठाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें