फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एएस कॉलेज खन्ना की प्रभजोत ने एमएससी मैथ परीक्षा में पाया तीसरा स्थान, प्रिंसिपल ने किया सम्मानित

Tue, 04 Nov 2025 04:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

समराला रोड स्थित एएस कॉलेज खन्ना की एमएससी (गणित) द्वितीय वर्ष (चौथा सेमेस्टर) की छात्रा प्रभजोत कौर ने कठिन परिश्रम और लग्न का परिचय देते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मई 2025 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
छात्रा प्रभजोत कौर को सम्मानित किया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समराला रोड स्थित एएस कॉलेज खन्ना की एमएससी (गणित) द्वितीय वर्ष (चौथा सेमेस्टर) की छात्रा प्रभजोत कौर ने कठिन परिश्रम और लग्न का परिचय देते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मई 2025 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभजोत ने 2000 में से 1729 अंक प्राप्त कर पंजाब यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया और कॉलेज का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. केके शर्मा ने प्रभजोत कौर की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर छात्रा, कॉलेज के गणित विभाग के फैकल्टी सदस्यों और गौरवान्वित अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने प्रभजोत की मेहनत, लग्न और शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना करते हुए छात्रा को सम्मानित किया और अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

डॉ. शर्मा ने कहा कि विभाग की निरंतर उपलब्धियां उसके शिक्षकों की समर्पित मेहनत और टीम भावना को दर्शाती हैं। मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष संजीव धमीजा, उपाध्यक्ष नवीन थम्मन, महासचिव राजेश डाली, संयुक्त महासचिव जतिंदर देवगन एवं कॉलेज सचिव अजय सूद ने भी प्रभजोत कौर, उनके अभिभावकों और गणित विभाग के शिक्षकों को बधाई दी और प्रभजोत को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें