फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप ट्राफी पंजाब लानी है: सीएम भगवंत मान ने महिला क्रिकेटरों से की बात, ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

Tue, 04 Nov 2025 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वुमन क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रचा है। टीम ने ये सफलता पंजाब की बेटी हरमनप्रीत काैर के नेतृत्व में हासिल की। सीएम भगवंत मान ने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।  
विज्ञापन
महिला क्रिकेटरों से बात करते सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की। सीएम ने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दीं। सीएम ने कहा कि आप दिल लगाकर खेलिए, हम सब आपके साथ हैं। सभी को एक बार फिर इस शानदार जीत की ढेरों शुभकामनाएं।
विज्ञापन




मान ने कहा कि वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पंजाब लेकर आनी है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं बीसीसीआई से बात कर लूंगा। पंजाब के लोग भी वर्ल्ड कप ट्राफी को देखना चाहते हैं। मान ने कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है। ऑस्ट्रेलिया को हराना भी खास था। 
विज्ञापन


मान ने हरमनप्रीत काैर से कहा कि 12 बजे जो आपने कैच पकड़ी तो आपने तारीख नहीं, इतिहास बदल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें