फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन हत्याकांड: पुलिस ने जम्मू से दबोचे चार आरोपी, तेजधार हथियारों से उतारा था मौत के घाट

Sat, 04 Jul 2026 04:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

फिलहाल अभी 8 हमलावरों में से पुलिस ने चार आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पठानकोट में चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलशन हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को जम्मू से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ आंडा, विक्की, भूरी और राजन निवासी कच्चे क्वार्टर के रूप में हुई है।  बीते दो जुलाई की रात को कच्चे क्वार्टर क्षेत्र में आठ लोगों ने युवक गुलशन पर तेजधार हथियारों के साथ हमला बोल दिया। इस हमले से गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन




गुशलन के साथ एक अन्य युवक भी था जिसे भी हमलावरों ने घायल किया है। युवक चश्मदीद गवाह है। गुलशन रात के समय खाना खाकर घर से बाहर निकला था। इसी दौरान हमलावर कारों में सवार होकर आए और गली के मोड़ पर गुलशन को घेर कर उस पर तेजधार हथियार चलाने शुरू कर दिए। सूत्रों की माने तो वहां गोली भी चली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

गुलशन शादीशुदा था और कई केसों में नामजद था। यह पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां तक की मरने से पहले गुलशन ने घायल अवस्था में हमलावरों के नाम भी लिए थे जिसकी वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी देते हुए एसपी डी मनोज कुमार ने कहा कि हमलावरों के साथ गुलशन की पुरानी रंजिश थी। इसी कारण घात लगाकर गुलशन पर हमला किया गया।

फिलहाल अभी 8 हमलावरों में से पुलिस ने चार आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया है। वहीं, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए थे। वारदात में इस्तेमाल किए गए दातर भी पुलिस ने बरामद किए हैं। हमलावरों पर पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 2 में हत्या के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें