फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के सीजीएसटी अफसर के घर नोटों का अंबार: 10 लाख की रिश्वत में फंसा था, घर से मिला करोड़ों का माल

Sat, 21 Nov 2026 02:10 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंचकूला में सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोपी सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट के आवास पर छापा मारा। छापे में 24.29 लाख रुपये, 15.65 लाख की विदेशी करेंसी और 1.46 करोड़ का सोना-चांदी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
सीजीएसटी अफसर के घर से मिला माल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक सुपरिंटेंडेंट के घर से सीबीआई ने करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी बरामद की है। 
विज्ञापन


अधिकारी को 19 नवंबर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद 20 नवंबर को उसके आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ।

सीबीआई की ओर से 21 नवंबर को जारी बयान के मुताबिक, अधिकारी पर एक निजी फर्म के खिलाफ चल रही जीएसटी कार्रवाई में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 19 नवंबर को पंचकूला में जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसके बाद की गई तलाशी में भारतीय मुद्रा के रूप में 24.29 लाख रुपये और करीब 15.65 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद हुई। इसके अलावा सोने के आभूषण, सोने की ईंटें और चांदी भी मिली, जिनकी कुल कीमत करीब 1.46 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह बरामद नकदी और कीमती सामान का कुल मूल्य लगभग 1.86 करोड़ रुपये है।

छह बैंक खातों और संपत्तियों के दस्तावेज मिले
सीबीआई को तलाशी के दौरान छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो, जीवन बीमा पॉलिसी और कई अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के वाहन तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। सीबीआई इन दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि आरोपी और उसके परिवार की संपत्ति, निवेश और वित्तीय लेनदेन का पूरा ब्योरा जुटाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें