फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार: करनाल में पुलिस पर फायरिंग, गाड़ी चढ़ाने का आरोप... जानें पूरा मामला

Tue, 02 Sep 2025 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सन्नाैर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने बीते दिन बाढ़ की स्थिति को लेकर पंजाब सरकार के अधिकारी के खिलाफ लाइव होकर बयान दिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब वे पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। 
विज्ञापन
सीएम मान के साथ हरमीत सिंह पठानमाजरा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के सन्नौर हलके से आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, उसी दौरान पठानमाजरा व उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। इससे एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। बाद में पठानमाजरा व उसके साथी मौके से गाड़ियों में फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दो मासूमों की गई जान: एसी चलाकर सोया था परिवार, नींद में ही आ गई माैत.. क्या था बगल के कमरे का कनेक्शन
 

दुष्कर्म मामले में हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक पठानमाजरा की गिरफ्तारी धारा 376 आईपीसी यानी दुष्कर्म के एक पुराने मामले में की गई थी। विधायक की सुरक्षा भी सरकार की ओर से वापस ली जा चुकी है। क्योंकि पठानमाजरा लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। 
विज्ञापन


बाढ़ के लिए अपनी ही सरकार को ठहराया था जिम्मेदार

उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अधिकारी कृष्ण कुमार को पंजाब में बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने बाढ़ प्रभावित अपने सन्नौर हलके की समस्याओं को उठाया और नदी के सफाई के मुद्दे पर अधिकारियों व अपनी सरकार की आलोचना की थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बाढ का कहर: 12 जिलों के 2.56 लाख लोग प्रभावित, आज बारिश का रेड और कल यलो अलर्ट

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पठानमाजरा के खलफ पहले ही शिकायत की जांच चल रही थी। 26 अगस्त को संबंधित महिला ने एक नई शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें विधायक पठानमाजरा पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए थे।

पहले भी विवाद में रह चुका है पठानमाजरा

पठानमाजरा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2022 में पठानमाजरा की दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने विधायक पर उसकी पहली शादी छिपाने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसके अलावा एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी पठानमाजरा काफी सुर्खियों में रहे थे।
 

क्या बोले पठानमाजरा के वकील

पठानमाजरा के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने कहा कि हरमीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है... मामला हाईकोर्ट में लंबित था। हाईकोर्ट ने इसे निपटा दिया और डीआईजी रोपड़ रेंज को जांच के लिए नियुक्त किया। यह एफआईआर पिछले दो दिनों में बाढ़ के कारण बदले राजनीतिक परिदृश्य का नतीजा है। यह कानून के खिलाफ, तथ्यों के खिलाफ और राजनीतिक लोगों और नौकरशाही के बीच पूरी तरह से रस्साकशी है। दुष्कर्म की धारा और धारा 420 लगाई गई है। 

शिकायतकर्ता ने एसएसपी मोहाली के समक्ष आवेदन दिया था और हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। एसएसपी मोहाली ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट के जरिए ये सभी आरोप पेश किए थे। शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया था कि वह हरमीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और अगर रिश्ते सुधरते हैं तो वह इसे जारी रखने के लिए तैयार है। अगर ऐसी स्थिति है, तब भी धारा 376 और 420 लगाई जा रही हैं। यह व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

करनाल के डबरी से गिरफ्तार हुआ था विधायक 

मंगलवार सुबह करनाल के डबरी से पंजाब पुलिस ने विधायक पठानमाजरा को हिरासत में लिया था, यहां से पुलिस उन्हें पटियाला ले जा रही थी। बताया जा रहा है कि पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हुआ बताया जा रहा है। करनाल पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि पंजाब पुलिस उन्हें यहां से लेकर गई थी, फायरिंग की घटना करनाल जिले में नहीं हुई है।
 

सरपंच बोले-पुलिस के आने से पहले चला गया था विधायक

गांव के सरपंच सुरेश पाल ने बताया कि रात को विधायक गांव में आए थे और सुबह पंजाब पुलिस पहुंची थी। तब तक यहां से विधायक जा चुका था। गांव के चारों तरफ से नाकाबंदी थी, यहां से हिरासत में नहीं ले पाए। पांच गाड़ियां पंजाब पुलिस की थी। स्थानीय पुलिस भी थी। विधायक को दूसरे रास्ते से निकाल दिया गया, इसकी जानकारी पुलिस को 15 मिनट बाद लगी। उन्होंने भी फायरिंग की बात से इनकार किया है। 
 
विज्ञापन

मौके से पठानमाजरा का एक साथी काबू, तीन असलाह बरामद

पटियाला सीआईए स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप बाजवा ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को उनके हरियाणा के करनाल में उनकी रिहायश से गिरफ्तार करने पहुंची थी। वहां से विधायक को डबरी के स्थानीय थाने में ले जाया जा रहा था। लेकिन विधायक ने कुछ असमाजिक तत्वों के साथ मिलकर व गांव वालों के हुजूम का फायदा उठाकर पुलिस पार्टी पर पत्थरबाजी व फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। मौके से पठानमाजरा स्कार्पियो गाड़ी में अपने साथियों के साथ फरार हो गया है, जबकि उसका एक साथी बलविंदर सिंह पकड़ा गया है। उसके पास से तीन असलाह व एक फार्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें