शनिवार रात को भी बिगड़ी थी तबीयत
बताया जा रहा है कि जिस कमरे में मक्की स्टोर की गई। उसके साथ लगते कमरे में बेड और एसी की व्यवस्था थी। 30 अगस्त को परिवार रात को एसी ऑन कर कमरे में सो गया। जिस कमरे में मक्की स्टोर थी, वहां से सल्फास की गोलियों की गैस एसी के माध्यम से कमरे में पहुंच। परिवार के सभी पांच सदस्य बेहोश हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
इलाज के बाद रविवार को परिवार घर लौट आया। रविवार रात को सोते समय अनजाने में दोबारा एसी चलाया गया। सल्फास की गोलियों का असर बढ़ने से फिर सभी दोबारा बेहोश हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल तरनतारन लाया जा रहा था लेकिन तीन वर्षीय हरगुन कौर व एक वर्षीय जसमन सिंह की मौत हो गई। नवजीत सिंह, उसकी 32 वर्षीय पत्नी मनप्रीत कौर और आठ वर्षीय बेटी प्रनीत कौर को न्यू लाइफ केयर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।