फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नौ साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, घर की छत पर उड़ा रहा था पतंग, अचानक गिरा फिर नहीं उठ पाया

Mon, 05 Jan 2026 05:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर में बेहद हैरान करने वाले घटना हुई है। गांव बजीदपुर में महज नौ साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बच्चा घर की छत्त पर पतंग उड़ा रहा था। 
विज्ञापन
बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के गांव बजीदपुर में नौ साल के बच्चे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बच्चा घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी उसे अटैक आ गया। बच्चा छुट्टियों में अपने नानके (नानी के घर) आया हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनमीत शर्मा (09) वासी फिरोजपुर शहर आरएसडी राज रत्तन स्कूल में कक्षा दो का विद्यार्थी था। इन दिनों स्कूल में छुट्टियां होने के चलते वह अपने नानके गांव बजीदपुर गया हुआ था। घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़ा। इसके बाद बच्चा उठ नहीं पाया। आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें