पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बेकाबू कैंटर ने दादी और पोती को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तकों की पहचान सरहिंद शहर की रहने वाली मनजीत कौर और उसकी पोती खुशदीप कौर के रूप में हुई है।
फतेहगढ़ साहिब के डीसी कार्यालय के नजदीक सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे दादी और पोते की मौत हो गई। राख से भरे एक कैंटर (ट्रक) ने दोनों को कुचल दिया। ट्रक टायर के नीचे आने से 55 वर्षीय दादी और 13 साल की पोती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरहिंद शहर की रहने वाली मनजीत कौर और उसकी पोती खुशदीप कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक मनजीत कौर के पति रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और पोती खुशदीप कौर डीसी कार्यालय फतेहगढ़ साहिब के पास कपड़ों की फड़ी लगाकर बैठी थी। इसी दौरान सरहिंद की ओर से तेज रफ्तार में आए एक कैंटर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
खुशदीप कौर माता गुजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एमिनेंस, फतेहगढ़ साहिब में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। थाना फतेहगढ़ साहिब के सब-इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में रखवा दिया गया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।