फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: कानूनगो ने गोली मार की खुदकुशी, शव के पास से मिला सुसाइड नोट, तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

कानूनगो जसविंदर सिंह (35) की पत्नी ने बताया कि उसके पति को कोटकपूरा के तीन लोग कुछ रुपयों को लेकर तंग परेशान करते थे और अक्सर ही रुपयों की मांग करते थे। जिससे दुखी होकर जसविंदर सिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर की मिडवे कालोनी गली नंबर 2 निवासी एक कानूनगो ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने कोटकपूरा के तीन लोगों पर रुपयों को लेकर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाया है। थाना सदर पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर कोटकपूरा के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में मुक्तसर के चक्क बीड़ सरकार के पास मिडवे कालोनी गली नंबर 2 निवासी केवलप्रीत कौर पत्नी जसविंदर सिंह ने बताया कि उसके पति कानूनगो जसविंदर सिंह (35) को कोटकपूरा के तीन लोग कुछ रुपयों को लेकर तंग परेशान करते थे और अक्सर ही रुपयों की मांग करते थे। जिससे दुखी होकर उसके पति जसविंदर सिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक कानूनगो की पत्नी के बयान पर इमरोजप्रीत सिंह वासी देवी लाल रोड कोटकपूरा, राजविंदर सिहं उर्फ लाटू वासी कोटकपूरा तथा पाला वासी कोटकपूरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। 


सहायक थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें रुपयों को लेकर उक्त लोगों द्वारा परेशान करने की बात कही गई है। मगर सुसाइड नोट कुछ साफ न लिखा होने के चलते लेन-देन का क्या मामला था, कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई निपटने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें