फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ से धराशायी: पंजाब में एक और पावर स्लैपर... कौन हैं जसकरण सिंह? जिन्होंने थप्पड़ से अमेरिकी को किया चित

Wed, 12 Nov 2025 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर तन्मय समानता, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब में जुझार सिंह के बाद एक और पावर स्पैल खिलाड़ी सामने आया है, जिन्होंने साऊदी अरब में हुई प्रतियोगिता में अमेरिकी खिलाड़ी को अपने पावर स्लैप से धराशायी कर दिया। 
विज्ञापन
पावर स्लैप खिलाड़ी जसकरण सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वस्तरीय पावर स्लैप प्रतियोगिता में पंजाब के रूपनगर जिले के चमकौर साहिब निवासी जुझार सिंह ने एक रूसी खिलाड़ी को पावर स्लैप मारकर हराया था। इस प्रतियोगिता के बाद जुझार सिंह को पावर स्लैप किंग से जाना जाता है। वहीं अब पंजाब में जुझार सिंह के बाद एक और पावर स्पैल खिलाड़ी सामने आया है, जिन्होंने साऊदी अरब में हुई प्रतियोगिता में अमेरिकी खिलाड़ी को अपने पावर स्लैप से धराशायी कर दिया। 

विज्ञापन


पंजाब के मोगा जिले के निहालसिंह वाला क्षेत्र के गांव सैदोके के निवासी बॉक्सर जसकरण सिंह सैदोके ने सऊदी अरब 31 अक्तूबर 2025 को आयोजित पावर स्लैप प्रतियोगिता में अपने विरोधी को दूसरे ही राउंड में पावर स्लैप में चित कर दिया। इस उपलब्धि से जसकरण ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। गांव लौटने पर जसकरण सिंह का भव्य स्वागत किया गया। पंचायत, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर और गांव वासियों ने जसकरण सिंह का फूल मालाओं और लड्डू बांटकर स्वागत किया। 

विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान जसकरण सिंह। - फोटो : संवाद
नौ साल से बॉक्सिंग कर रहे जसकरण सिंह
जसकरण सिंह पिछले 9 साल से बॉक्सिंग खेल रहे हैं और एक वर्ष पहले ही पावर स्लैप में हिस्सा लेना शुरू किया था। इससे पहले वे 13 देशों में विभिन्न बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और कई बार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल कर चुके हैं। जसकरण सिंह वर्तमान में सरकारी एनिमल डिपार्टमेंट में वेटरनरी इंस्पेक्टर के पद पर जालंधर में कार्यरत हैं। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने निरंतर प्रैक्टिस जारी रखी और आज यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। जालंधर में नौकरी करते हुए जसकरण जालंधर के खालसा कॉलेज में बच्चों को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी देते थे। 

गांव पहुंचने पर जसकरण सिंह का हुआ स्वागत। - फोटो : संवाद
30 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
जसकरण ने बताया कि वे बचपन से ही बॉक्सिंग से जुड़े हुए हैं। परिवार के सहयोग से उन्होंने पढ़ाई और खेल दोनों को संतुलित रखते हुए सफलता हासिल की। एक वर्ष पहले ही पावर स्लैप गेम प्रैक्टिस करना शुरू की थी। पावर स्लैप के पहले मुकाबले में ही उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने ने बताया कि इस मुकाबले में अमेरिका के खिलाड़ी को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर खिताब अपने नाम किया। इस कंपीटिशन में 30 प्लेयर्स ने पार्टिसिपेट किया था। 
विज्ञापन

फूल मालाओं के साथ जसकरण सिंह का स्वागत करते लोग। - फोटो : संवाद
पूरे मोगा के लिए गर्व की बात
इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि जसकरण की सफलता पूरे मोगा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने घोषणा की कि गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए 59 लाख रुपये की लागत से नया खेल मैदान बनाया जाएगा, ताकि और भी नौजवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोगा का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें