तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान
- फोटो : संवाद
उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बॉर्डर बेल्ट की सीट पर सुरक्षा बड़ी चुनौती है इसलिए आयोग की तरफ से केंद्रीय बलों की 12 कंपनियों को तैनात किया गया है। सभी संवेदनशील मतदान केंद्र स्थलों की निगरानी के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं।
जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग पिद्दी में ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है और 14 नवंबर को यहीं मतगणना होगी। तरनतारन सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं।
तरनतारन सीट पर प्रमुख मुकाबला शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर, भारतीय जनता पार्टी से हरजीत सिंह संधू, आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस के करणबीर सिंह के बीच है। इसके अलावा वारिस पंजाब दे के प्रत्याशी मंदीप सिंह भी चुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। तरनतारन सीट पर पंथक वोट भी अहम भूमिका निभाने वाला है।
तरनतारन उपचुनाव के दाैरान अकाली दल ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर धक्के शाही का आरोप लगाया।
तरनतारन उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 59.28% मतदान हुआ था। वहीं शाम छह बजे तक कुल 60.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।