फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान–इस्राइल तनाव: यूएई में फंसा पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार, पत्नी-बेटी और बहनें, सुरक्षित वापसी का भरोसा

Mon, 02 Mar 2026 10:22 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसा हुआ है। गायक ने बताया कि उनकी पत्नी, बेटी और बहनें यूएई में हैं, जबकि वह स्वयं भारत में हैं, जिससे परिवार चिंतित है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक एमी विर्क। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान–इस्राइल तनाव के बीच पंजाबी गायक एमी विर्क का परिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसा हुआ है। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने एमी विर्क से फोन पर संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन


गायक ने बताया कि उनकी पत्नी, बेटी और बहनें यूएई में हैं, जबकि वह स्वयं भारत में हैं, जिससे परिवार चिंतित है। पन्नू ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार से समन्वय किया जाएगा। पन्नू ने कहा कि विदेश में फंसे नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। खाड़ी क्षेत्र में जारी हालात पर चिंता जताते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द शांति बहाल होगी।

पंजाबियों की सुरक्षित वापसी को विशेष कमेटी गठित
पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि ओमान की राजधानी मस्कट से भारत के लिए उड़ानें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। प्रतिदिन 8 से 10 फ्लाइटें लखनऊ, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, गोवा और कोच्ची पहुंच रही हैं। विशेष वीजा धारक यात्री मस्कट से भारत लौट सकते हैं, जबकि जिनके पास वीजा नहीं है वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जहां दो दिन में वीजा जारी हो रहा है।
विज्ञापन


खाड़ी देशों से पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए एडीजीपी एनआरआई विंग आरके जायसवाल की अध्यक्षता में विशेष कमेटी गठित की गई है। इसमें आईपीएस, आईएएस अधिकारी और एनआरआई आयोग के सदस्य शामिल हैं। मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। रवजोत सिंह ने कहा कि सरकार को मध्य एशिया से लगातार कॉल मिल रही हैं, जिनमें अधिकतर पर्यटक हैं। फिलहाल किसी पंजाबी एनआरआई ने वापसी का औपचारिक आग्रह नहीं किया है। सरकार केंद्र के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों का डाटा जुटा रही है और सुरक्षित निकासी की आपात योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें