फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट: मुख्य आरोपी का बेटा और ठेकेदार भी गिरफ्तार, पांच मजदूरों की गई थी जान

Sat, 31 May 2025 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

वीरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लंबी हलके के गांव सिंघेवाला के खेतों में आप कार्यकर्ता तरसेम सिंह की पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ था। जिसके बाद भगदड़ मच गई और दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे के नीचे दब कर पांच मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मुक्तसर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के लंबी के गांव सिंघेवाला में अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट मामले में जिला पुलिस ने मुख्य आरोपी आप कार्यकर्ता तरसेम सिंह के अलावा दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में तरसेम सिंह का बेटा नवराज सिंह और मजदूर ठेकेदार राज कुमार शामिल हैं। हालांकि अभी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे, मगर सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि पुलिस ने नवराज व ठेकेदार राजकुमार को काबू कर लिया है। 


गौरतलब है कि वीरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लंबी हलके के गांव सिंघेवाला के खेतों में आप कार्यकर्ता तरसेम सिंह की पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ था। जिसके बाद भगदड़ मच गई और दो मंजिला इमारत गिरने से मलबे के नीचे दब कर पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि करीब 33 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही मजदूर ठेकेदार राज कुमार  फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इसका नाम बाद में एफआईआर में दर्ज किया गया है। बता दें कि तरसेम की पत्नी सुखचैन कौर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसका नाम भी एफआईआर में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें