फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग: नंगलभूर- मिरथल में उतरा, ग्रामीणों की भीड़ जुटी; देखें वीडियो

Fri, 13 Jun 2025 06:41 PM IST
निवेदिता वर्मा पीटीआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सीमावर्ती जिले पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पठानकोट में अपाचे हेलीकाॅपटर की आपात लैंडिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के नंगलभूर-मीरथल क्षेत्र के अधीन आते गांव अनेड़ में सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई है। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई है। आपात लैंडिंग के पीछे की अभी तक वजह तकनीकी फाल्ट बताई जा रही है। 
विज्ञापन


इससे इलाके में हड़कंप मच गया और माैके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही आर्मी और वायुसेना के अधिकारी माैके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेर लिया। हादसे में फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

तकनीकी फाल्ट के कारण हुई लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह एयरबेस स्टेशन पठानकोट से अपाचे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। कुछ ही देर बाद तकनीकी फाल्ट के कारण इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यह भी सामने आया है कि इस हेलीकॉप्टर से सर्च की जा रही थी। सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और क्या तकनीकी फाल्ट रहा, इसका पता लगाया जा रहा है। 

सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील है पठानकोट

पठानकोट जिला सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील है और इस जिले के चारों तरफ सेना तैनात है। हाल ही में हुए भारत-पाक युद्ध के दाैरान भी पाकिस्तान द्वारा सबसे ज्यादा हमले पठानकोट पर किए गए थे। सीजफायर खत्म होने के बाद भी पठानकोट में जिंदा बम मिलते रहे।  
Trending Videos

एक हफ्ते में दूसरा हादसा

इससे पहले सहारनपुर में अपाचे हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई थी। एक हफ्ते के अंदर अपाचे की यह दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर पठानकोट से ही उड़ा था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही गांव में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 

यह भी पढ़ें:  Kamal Kaur Bhabhi Murder: अमृतपाल ने क्यों करवाई कंचन कुमारी की हत्या, सोशल मीडिया पर बोला- हर बार नहीं मिलेगी लाश

18 देश करते हैं इस्तेमाल

आपको बता दें कि अपाचे हेलीकॉप्टर को वहीं बोइंग कंपनी बनाती है, जिसका प्लेन वीरवार को अहमदाबाद में क्रैश हो गया था। अपाचे हेलीकॉप्टर ने 30 सितंबर 1975 को पहली बार उड़ान भरी थी। साल 1986 में इसे अमेरिकी सेना में शामिल किया गया। इसके बाद अन्य देशों ने इसे खरीदा। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल अमेरिका, भारत, इजराइल, नीदरलैंड्स, और ऑस्ट्रेलिया समेत 18 देश करते हैं।
विज्ञापन

300 किमी. की रफ्तार से उड़ान भरता है अपाचे

इस अपाचे हेलीकॉप्टर की खास विशेषता यह है कि 300 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से उड़ान भर सकता है और दो हाई परफार्मेंस इंजन लगे हैं। हेलीकॉप्टर में लेजर इंफ्रारेड और नाइट विजन सिस्टम भी लगा हुआ है जो अंधेरे में भी दुश्मन को टारगेट करके वार कर सकता है। उक्त हेलीकॉप्टर से अत्याधुनिक मिसाइल वार किए जा सकते हैं और कई तरह का गोला बारूद गिराने में भी यह सक्षम है। दुश्मन को बिना नजर आए यह हेलीकॉप्टर टारगेट लोकेशन को भी तबाह कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें