फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़: मोगा पुलिस ने छह तस्कर पकड़े, आरोपियों से सात किलो हेरोइन बरामद

Sat, 11 Oct 2025 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आरोपियों के कब्जे से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशी तस्करों के सीधे संपर्क में थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हेरोइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल सात किलो 520 ग्राम हेरोइन सहित 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि पहली कार्रवाई मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर की।
विज्ञापन


टीम ने गांव खुखरना दाना मंडी से मोटरसाइकिल पर सवार तीन तस्करों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बोबी सिंह, गुरमेज सिंह और दलजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 किलो 17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि ये आरोपी पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत दो केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन


दूसरी कार्रवाई में सीआईए स्टाफ मोगा ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नथुवाला जदीद बस स्टैंड के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें सरवन सिंह, हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा (दोनों निवासी भाई लाधू, जिला तरनतारन) और आकाशदीप सिंह (निवासी अमृतसर) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 2 किलो 503 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले चरण में सरवन सिंह और हरजिंदर सिंह को 500 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो हेरोइन और बरामद की।

एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर मोगा, फरीदकोट और फिरोजपुर इलाके में सप्लाई करते थे। कुल 7 किलो 520 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के साथ 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशा तस्करी नेटवर्क के और भी सरगनाओं का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन, बीस किलो अफीम संग नौ आरोपी पकड़े 

फिरोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डेढ़ किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपी काबू किए  हैं। ये हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और ड्रोन के माध्यम से सीमावर्ती खेतों में फेंकी गई थी। इसके अलावा पुलिस ने 20 किलो अफीम जो बाहर से लाई गई थी। फिरोजपुर में अफीम की खेप के साथ तीन आरोपियों को भी काबू किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 86 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है।  तीन आरोपियों को भी काबू किया गया है। पुलिस  सभी आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें