फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में विवाद: हुसेनपुर दूलोवाल में शव दफनाने पर भड़के ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस पहुंची

Mon, 05 Oct 2026 02:08 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला

सार

मामला बाबा ज्ञान नाथ के धार्मिक आश्रम/डेरे से संबंधित है। ग्रामीणों ने डेरे में एक व्यक्ति का शव दफनाए जाने पर आपत्ति जताई। कुछ ग्रामीणों ने शव की पहचान और उसे डेरे में दफनाए जाने की परिस्थितियों को स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर लोधी हलके के गांव हुसेनपुर दूलोवाल में वाल्मीकि समाज से संबंधित धार्मिक डेरे में एक व्यक्ति का शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शव दफनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध करते हुए घेराव कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि मामला बाबा ज्ञान नाथ के धार्मिक आश्रम/डेरे से संबंधित है। ग्रामीणों ने डेरे में एक व्यक्ति का शव दफनाए जाने पर आपत्ति जताई। कुछ ग्रामीणों ने शव की पहचान और उसे डेरे में दफनाए जाने की परिस्थितियों को स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन


सेवादार की मौत के बाद डेरे में दफनाया शव
एएसपी सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि गांव हुसेनपुर दूलोवाल थाना तलवंडी चौधरियां के अधीन आता है। गांव में वाल्मीकि समाज से संबंधित बाबा ज्ञान नाथ का धार्मिक आश्रम/डेरा स्थित है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डेरे में सेवादार के रूप में रह रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसका शव डेरे में ही दफना दिया गया। इसी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।

धारा 145 के तहत कार्रवाई
एएसपी धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से धारा 145 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम से भी बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि मामले को प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।

पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि मामले को कानून हाथ में लेकर सुलझाने के बजाय प्रशासन को जांच और कानूनी कार्रवाई करने का अवसर दिया जाए।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस तैनात, प्रशासन की नजर
शव दफनाने को लेकर हुए विरोध के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

फिलहाल मामले में प्रशासनिक जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें