फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजुपर में जमीनी विवाद में हत्या: युवक की गर्दन तोड़ी, शरीर पर गहरे निशान, शव नहर किनारे फेंक फरार हुए आरोपी

Fri, 23 May 2025 06:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजुपर में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर हमला कर उसकी गर्दन तोड़ दी और शव नहर किनारे फेंक कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
युवक की हत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के गुरु हरसहाय में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक की गर्दन तोड़ कर उसे मार डाला। उसका शव नहर किनारे फेंक फरार हो गए। थाना गुरु हरसहाए पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर छह लोगों को नामजद कर दस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुखमंदर सिंह गांव छांगा राय उताड़ के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


मृतक के पिता रेशम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुखमंदर सिंह अपनी से शुक्रवार सुबह 8 बजे काले पीलिया बीमारी की दवाई लेने सरकारी अस्पताल गया था। थोड़ी देर बाद उन्हीं के गांव के व्यक्ति मंगल सिंह और तारा सिंह ने बताया कि उसका बेटा नहर किनारे सड़क से 100 मीटर दूर बेसुध पड़ा हुआ है। रेशम सिंह परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचा तो वहां पहले से ही लोगों की भीड़ लगी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि बेटे की गर्दन टूटी हुई थी और शरीर पर चोटों के निशान लगे थे और सुखमंदर की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रेशम ने बताया कि गांव के ही चिमन सिंह, सुरजीत सिंह, पप्पू सिंह, बग्गू सिंह, जुम्मा सिंह और दलीप सिंह के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। उनका 21 मरले जमीन को लेकर आरोपियों के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी थी कि वह जमीन खाली कर दे वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। रेशम का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या आरोपी चिमन सिंह, सुरजीत सिंह, पप्पू सिंह, बग्गू सिंह, जुम्मा सिंह व दलीप सिंह समेत 10 लोगों ने की है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रेशम के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें