फिरोजपुर के जीरा के गांव सेखवां में पत्नी के अवैध संबंध से तंग पति ने अपनी जान दे दी। व्यक्ति ने घर पर पंखे से पत्नी की चुनरी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। उधर, थाना सदर जीरा पुलिस ने मृतक जसविंदर सिंह की पत्नी के प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है, आरोपी फरार है।