फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बठिंडा में दो सगे भाइयों की मौत से सनसनी, पुश्तैनी घर में मिले शव, बड़ा भाई था अकाउंटेंट

Tue, 08 Jul 2025 08:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बठिंडा में दो सगे भाइयों की लाशें उनके पुश्तैनी घर में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में बड़ा भाई नगर सुधार ट्रस्ट में अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Punjab crime - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में दो सगे भाइयों की मौत से सनसनी फैल गई। जुझार सिंह नगर में रहस्यमयी परिस्थितियों में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों में एक ने फंदा लगाया और दूसरे का शव बेड पर पड़ा था। इस घटना का पता चलते ही डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अब तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतकों की पहचान नगर सुधार ट्रस्ट में अकाउंटेंट रमन कुमार मित्तल (40 वर्षीय) और उनके छोटे भाई अजय मित्तल (35 वर्षीय) के रूप में की गई है। इन दोनों के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


रमन कुमार अपनी पत्नी से घरेलू विवाद की वजह से अलग रह रहा था। ये दोनों भाई जुझार सिंह नगर स्थित अपने पुश्तैनी मकान की गली नंबर सात में अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि छोटा भाई अजय मित्तल कुछ समय से बीमार था। डीएसपी सिटी टू सरबजीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दोनों भाइयों के घर में काम करने वाली देवी ने बताया कि शनिवार को वह काम करने के लिए घर आई थी, लेकिन ताला लगा होने के कारण वह वापस चली गई। कुछ दिन पहले रमन कुमार ने उससे कहा था कि अपने भाई को इलाज के लिए दिल्ली ले जाना है, इसलिए वह पैसों का कोई और इंतजाम कर ले। नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यालय से गैरहाजिर रहने के कारण वहां के कर्मचारी भी रमन के घर पहुंचे, पर घर का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो एक भाई का शव पंखे से लटका हुआ था, दूसरे का शव बेड पर पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें