फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे को रस्सी से बांधा, उसके सामने पिता पर तीन बार चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत

Thu, 22 May 2025 07:40 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

बेटे को रस्सी से बांधकर उसकी आंखों के सामने उसके पिता की बेहरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके पिता को तड़पा-तड़पा कर मार दिया। घटना पंजाब के डेरा बाबा नानक की है। 
विज्ञापन
मृतक के बेटे से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के हैवानियत व क्रूरता की हदें पार कर दी गई। पंजाब के डेरा बाबा नानक में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां कुछ लोगों ने बाप-बेटे को को बंधक बना लिया। इसके बाद बेटे के सामने पिता की हत्या कर दी गई। बेटे को रस्सी से बांधकर उसके सामने ही उसके पिता को तीन बार ट्रैक्टर से रौंद दिया गया। बताया जा रह है कि पैसों के लेन-देन में यह वारदात हुई है। 

विज्ञापन


डेरा बाबा नानक के गांव रामदीवाली में कुछ लोगों ने पैसों के लेने देने को लेकर एक बेटे के सामने उसके पिता को तीन बार ट्रैक्टर से रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। इससे मौके पर ही पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। जब आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे तो उस वक्त बेटे को रस्सी से बांध रखा था। 

एसएचओ डेरा बाबा नानक सतपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों बूटा, अभी और हुसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


यह घटना बुधवार की देर शाम की है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। डेरा बाबा नानक की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में मृतक के बेटे जसकरण सिंह ने बताया कि इससे पहले वह गांव धर्माबाद के रहने वाले बूटे नाम के व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। छह दिन ट्रैक्टर चलाने के बाद बूटे ने उनको कोई पैसा नहीं दिया। बुधवार को बूटा और उसके बेटे ने उसको बांध लिया और उसके पिता भूपिंदर को फोन पर कहा कि अगर वह अपना बेटा छुड़वा सकता है तो छुड़ा ले। फोन के बाद उसका पिता भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचा तो इसी दौरान उक्त आरोपियों ने अपना ट्रैक्टर उसके पिता भूपिंदर सिंह पर तीन बार चढ़ाया और उसे रौंद डाला। जिससे उसके पिता की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें