फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की हत्या: बठिंडा में निजी अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी से मिला शव, बदबू आने पर खुलासा

Thu, 12 Jun 2025 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

लुधियाना की रहने वाली कमल काैर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। उसके इंस्टा पर 3 लाख से अधिक फालोअर्स हैं। वह नाै जून को काम से बठिंडा आई थी। 
विज्ञापन
कमल काैर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में बुधवार देर शाम को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल काैर उर्फ कंचन कुमारी का शव बरामद हुआ। कमल काैर लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कमल काैर नाै जून को अपनी मां को कहकर निकली थी कि वह बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही है।  दस जून को उसकी हत्या हो गई। 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से बरामद हुई। 

यह भी पढ़ें: जालंधर में गुंडागर्दी: चाप ऑर्डर में देरी पर दुकान में तोड़फोड़, निहंग बाणे में आए हमलावर; Video
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

बुधवार देर शाम मिली थी सूचना

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि चंडीगढ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से बदबू आ रही है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब गाड़ी चेक की तो उससे एक महिला का शव बरामद हुआ। 

एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एक दृष्टिकोण से जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के असली वजह सामने आएगी।  
विज्ञापन

लुधियाना नंबर की गाड़ी में मिला शव

बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में शव मिला, उस पर लुधियाना नंबर लगा हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह नंबर जाली भी हो सकता है। इस सिलसिले में लुधियाना आरटीओ से वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, और एक पुलिस टीम को लुधियाना भेजा गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें