फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, मोहल्ले में लोगों ने किया हंगामा; मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 14 Nov 2026 05:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर में एक महिला द्वारा किराए के मकान में देह व्यापार चलाने  का मामला सामने आया है। मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध कर पुलिस को जानकारी दी।  
विज्ञापन
मौके पर जांच करने के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर शहर के न्यू मॉडल हाउस इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक किराए के मकान में कथित तौर पर देह व्यापार चलने के आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने मकान में पहुंचकर कुछ युवक-युवतियों को पकड़ने का दावा किया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित महिला ने करीब एक साल से मकान किराए पर लिया हुआ है और वहां कथित तौर पर देह व्यापार करवाया जा रहा था। लोगों के अनुसार, महिला को पहले भी मकान खाली करने के लिए कहा गया था। 

वहीं, महिला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पड़ोसियों के साथ उसका पहले से विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उसने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि मकान में लड़के और लड़कियों के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें