फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab : बच्चे संभालने हैं...15 हजार सैलरी, बठिंडा की युवती से करवाया गंदा काम, युवक बोला- मुझे यहीं हुआ HIV

Fri, 18 Jul 2025 10:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर

सार

बठिंडा की युवती को बच्चे संभालने का काम देने की बात कह उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया। युवती ने वीडियो बनाकर सरपंच को भेजी और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने इस देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : AI Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के जलालाबाद में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यह एक पीड़ित युवती की वजह से मुमकिन हो पाया है। क्योंकि पीड़िता को धोखे से इस जिस्मफरोशी के धंधे धकेला गया था। बठिंडा से युवती को बच्चे संभालने का झांसा देकर यहां लाया गया था। उसे 15 हजार रुपये हर महीने वेतन देने की भी बात कही गई थी, लेकिन जब युवती यहां पहुंची तो वह हैरान रह गई। क्योंकि यहां गलत काम हो रहा था और उसे भी जबरदस्ती इस दलदल में धकेल दिया गया। 

विज्ञापन


देह व्यापार में फंसी बठिंडा की युवती ने वीडियो बनाकर एक सरपंच से मदद मांगी थी। सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने रेड की। देह व्यापार के अड्डे पर रेड कर छह युवतियों व तीन युवकों को काबू किया। 

गांव टिवाणा के सरपंच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि उक्त अड्डे पर काफी समय से देह व्यापार हो रहा था। बठिंडा की एक युवती को अड्डा संचालकों ने जलालाबाद में छोटे बच्चे को संभालने का काम देने और इसके बदले 15 हजार रुपये महीना वेतन देने का झांसा दिया। उक्त युवती इनके जाल में फंस गई। आरोपी उससे जबरन देह व्यापार करवाने लगे। उक्त युवती ने मदद के लिए एक वीडियो बनाकर उससे संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने डीएसपी जलालाबाद जतिंदर सिंह गिल से मिलकर पूरी स्थिति बताई और कार्रवाई की अपील की।
विज्ञापन


डॉ. सतनाम ने बताया कि वे गांव टिवाणा में प्रैक्टिस करते हैं। बीते दिनों उनके पास एक एचआईवी पॉजिटिव मरीज आया जिसने बताया कि वह उक्त देह व्यापार के अड्डे से संक्रमित हुआ है। पीड़ित को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर इंचार्ज अंग्रेज कुमार ने बताया कि आरोपियों को काबू कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें