फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार: पहले दिन गैंगस्टरों के 1300 से ज्यादा गुर्गे हिरासत में, डीजीपी की चेतावनी- बख्शेंगे नहीं

Tue, 20 Jan 2026 10:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस ने महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर सूबे में गैंगस्टरों के खिलाफ जंग शुरू की गई है, जिसका मकसद राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सूबे में 2000 पुलिस टीमें, 12 हजार अफसर व जवान गैंगस्टरों और उनके गुर्गों की धरपकड़ में जुटे हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते डीजीपी गाैरव यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करों के खिलाफ छेडे़ ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के बाद पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ भी अब बड़ा अभियान छेड़ दिया है। ऑपरेशन प्रहार-गैंगस्टर ते वार मुहिम के तहत पंजाब में 72 घंटों तक गैंगस्टरों व उनके गुर्गाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चलेगी। इसकी शुरुआत मंगलवार सुबह से हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर सूबे में गैंगस्टरों के खिलाफ जंग शुरू की गई है, जिसका मकसद राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सूबे में 2000 पुलिस टीमें, 12 हजार अफसर व जवान गैंगस्टरों और उनके गुर्गों की धरपकड़ में जुटे हैं। इस ऑपरेशन के पहले दिन विदेश आधारित 60 गैंगस्टरों के सहयोगियों व साथियों से संबंधित पहचाने गए ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों व साथियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 0093946-93946 भी शुरू की गई है। लोग बिना नाम बताए वॉन्टेड क्रिमिनल्स और गैंगस्टर्स के बारे में जानकारी दे सकते हैं। गैंगस्टरों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख तक नकद इनाम दिया जाएगा। बाहर बैठे गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग और एक्सट्रैडिशन (ऑफटेक) सेल का भी गठन किया गया है। डीजीपी ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। यह पहला चरण है और इससे पूर्व गैंगस्टरों की पूरी तरह मैपिंग कर ली गई है। मैप की गई जगहों पर रेड की जा रही हैं। डीजीपी के साथ स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला, एडीजीपी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) प्रमोद बान और आईजीपी हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद रहे। डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद गैंगस्टरवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना है, जिसमें उनकी फाइनेंसिंग, लॉजिस्टिक्स, सेफ हाउस, हथियार सप्लाई चेन और कम्युनिकेशन नेटवर्क शामिल हैं।

60 गैंगस्टर देश से बाहर
पंजाब से जुड़े 60 गैंगस्टर विभिन्न देशों से गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। इनमें से 23 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। बाकी 37 विदेश में रहने वाले गैंगस्टर्स के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अगले तीन महीनों में तय समय में पूरी कर ली जाएगी। पंजाब में इन लोगों के 1200 सहायक हैं और 600 के करीब ऐसे परिवार हैं, जिनके विभिन्न परिजनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। पंजाब पुलिस ने डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस आशीष चौधरी के नेतृत्व में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (ऑफटेक) बनाया है। ये सेल बाहर बैठे गैंगस्टरों को लीगल टूल का सहारा लेकर पंजाब लाने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


बॉर्डर पार की फिराक में गैंगस्टर
पंजाब पुलिस के इस ऑपरेशन के बाद बहुत से गैंगस्टर बॉर्डर पार पाकिस्तान जाने की फिराक में हैं। 72 घंटे तक चलने वाली इस कार्रवाई में इनकी धरपकड़ के साथ-साथ मुठभेड़ भी होगी। इस दौरान गैंगस्टरों व गुर्गाें को अपने एनकाउंटर का डर सता रहे है इसीलिए कई गैंगस्टर बॉर्डर पार निकल जाना चाहते हैं। इसी आशंका के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स से बाबत समन्वय किया है।

गुमराह युवा लौट आएं, वरना खैर नहीं
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस जानती है कि बहुत से युवा गुमराह होकर गैंगस्टरों के साथ जुड़ रहे हैं। उन्हें एक मौका दिया जा रहा है, वे यदि मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं तो तुरंत अपने-अपने थानों क्षेत्रों में पुलिस अफसरों के पास पहुंचकर सरेंडर कर दें, उनके साथ सहानुभूति बरती जाएगी। अन्यथा उनकी खैर नहीं है। बाहर बैठे गैंगस्टर भी खुद को महफूज न समझें।

10 करोड़ की इनाम पॉलिसी
डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार ने 10 करोड़ की एक इनाम पॉलिसी को मंजूरी दी है। इस पॉलिसी के तहत एसएसपी को 1 लाख रुपये तक, पुलिस आयुक्त और डीआईजी को 1.5 लाख तक, विंग हेड्स को 2 लाख तक का इनाम देने का अधिकार होगा जबकि डीजीपी को 2 लाख से ज्यादा का इनाम मंजूर कर सकते हैं। ये इनाम उन आम लोगों को दिए जाएंगे जिनकी जानकारी से गिरफ्तारी होती है। साथ ही उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी दिए जाएंगे जो नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत या गैंगस्टरों के खिलाफ खास ऑपरेशन करते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें