फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा तस्कर अमनदीप कौर: लव मैरिज की...फिर पति को छोड़ा, एंबुलेंस ड्राइवर से सेटिंग, वर्दी की आड़ में गंदा काम

Fri, 04 Apr 2025 03:53 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर अब को आम नाम नहीं है। यह वह महिला है जो वर्दी की आड़ में नशे का काला कारोबार चला रही थी। इसमें उसके साथ एंबुलेंस ड्राइवर भी शामिल है। वह फरार है। 
विज्ञापन
बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार होने के बाद विभाग ने उसे नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया है। लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मामले में पुलिस ने अमनदीप कौर के साथ ड्रग्स तस्करी करने वाले बलविंद्र सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा में 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई अमनदीप कौर को लेकर उसके साथ नशा तस्करी का काम करने वाले बलविंद्र सिंह की पत्नी ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अमनदीप कौर बठिंडा के गांव चक्क फतेह सिंह वाला की रहने वाली है। वह वर्ष 2011 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुई थी। 2015 में उसने लव मैरिज की थी, लेकिन बाद में वह पति से अलग रहने लगी। 
 

कोरोना काल में एंबुलेंस ड्राइवर से हुई सेटिंग

अमनदीप कौर का परिवार (मायका) साधारण परिवार है। उसके पिता मिस्त्री का काम करते हैं और भाई प्राइवेट जॉब करता है। अमनदीप कौर ने अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन पति के साथ उसकी ज्यादा देर तक नहीं बनी और वह पति से अलग हो गई। इसी बीच 2020 में कोरोना काल में अमनदीप कौर की मुलाकात एंबुलेंस चालक बलविंद्र सिंह उर्फ सोनू से हुई। दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी और फिर दोनों पुलिस की वर्दी और एंबुलेंस की आड़ में नशे का काला कारोबार करने लगे। एंबुलेंस में नशा सप्लाई का आइडिया भी अमनदीप कौर का था।
 

वर्दी की आड़ में नशे का काला कारोबार

आरोपी बलविंद्र सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया है कि अमनदीप कौर और बलविंद्र सिंह दोनों मिलकर ड्रग्स का धंधा करते हैं। कई बार अमनदीप कौर बलविंद्र सिंह के घर आती थी, जब बलविंद्र की पत्नी घर पर होती थी तब भी वह आती-जाती रहती थी। आरोप है कि अमनदीप कौर वर्दी की आड़ में ही यह काला कारोबार कर रही थी। 
 

14 साल में 31 बार तबादले, दो बार सस्पेंड 

अमनदीप कौर की पुलिस विभाग में 14 साल की सर्विस हो चुकी थी। 14 साल में उसके 31 बार ट्रांसफर भी हुए और दो बार सस्पेंड भी हुई। आरोपी बलविंद्र सिंह की पत्नी का आरोप है कि इस पूरे मामले में अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। महिला ने अमनदीप कौर और बलविंद्र सिंह के खिलाफ कई बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन मामले में किसी अधिकारी की मिलीभगत होने की वजह से दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। 
 
विज्ञापन

बदमाशी वाले गानों पर बनाती थी रील   

अमनदीप कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर उसके वर्दी में बदमाशी वाले गानों पर रील बनाने के कई वीडियो हैं। इंस्टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स की संख्या करीब 14 हजार है। कई लोगों ने उसकी रील्स पर कमेंट्स भी किए हैं। इसके अलावा कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उसके अकाउंट हैं। अमनदीप कौर ज्यादातर मेडिकल लीव पर रहती थी। ये ड्यूटी पर कम ही जाती थी। दफ्तर से छुट्टी लेकर वो नशे की सप्लाई करती थी। इसके अलावा उसे महंगे ब्रांड्स का काफी शौक था। उसके पास महंगी घड़ी, गाड़ियां और आलीशान कोठी भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें