फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में खूनी झड़प: बाइक और स्कूटी को लेकर हुआ था विवाद, ईंट-पत्थर चले; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 22 Oct 2026 02:49 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में चार से पांच लोग एक युवक पर ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले में युवक बुरी तरह घायल होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
जमीन पर गिरा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में खत्री सभा के पास देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद खूनी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। इनमें विनय कुमार नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बाइक और स्कूटी को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में चार से पांच लोग एक युवक पर ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले में युवक बुरी तरह घायल होता नजर आ रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज करने और घटनाक्रम की पड़ताल के बाद ही पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें