फिरोजपुर में बदमाश ने पुलिस पर गालियों चला दी। तीन हत्याओं के आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। फिरोजपुर के किले वाला चौक पर पुलिस ने नाकाबंदी दौरान बाइक सवार एक गैंगस्टर को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पांव में गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। उक्त आरोपी गैंगस्टर आषीश चोपड़ा के गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि शनिवार शाम पांच से 7:30 बजे किले वाला चौक में सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति वहां से गुजरा, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। वह बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर पांच गोलियां दागीं। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पांव में गोली मार उसे जख्मी कर दिया और उसे वहीं पर दबोच लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू पुत्र कालू वासी निहाले किलचा के रूप में हुई है। इस पर पहले भी कत्ल के तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसकी तलाश थी। इसके पास से दो विदेशी पिस्तौल बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि यह आशीष चोपड़ा गैंग का सदस्य है और इसने शहर में तीन मर्डर किए थे। पुलिस को इसकी तलाश थी।