फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बरनाला में दिनदहाड़े हत्या... पूर्व महिला सरपंच के बेटे को मारी गोली, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 04 Oct 2025 06:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

बरनाला में दिनदहाड़े बदमाशों ने पूर्व महिला सरपंच के बेटे की हत्या कर दी। हमलावरों ने उसे गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मौके पर मृत पड़ा सुखविंद्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला ज़िले के गांव शैहना में शनिवार दिनदहाड़े एक राजनीतिक नेता और पूर्व पंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शाम करीब 4 बजे गांव शैहना के बस स्टैंड पर हुई, जब मृतक सुखविंदर सिंह कलकत्ता बस स्टैंड पर दोस्तों के साथ एक दुकान पर बैठे थे। जानकारी के अनुसार, कार में सवार होकर शैहना के बस स्टैंड पर आए एक व्यक्ति ने सुखविंदर सिंह कलकत्ता पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह कलकत्ता की मां मलकीत कौर गांव शैहना की सरपंच रह चुकी हैं। घटना के बाद पूरे गांव और बरनाला ज़िले में शोक की लहर है। इस हत्या के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बरनाला-फरीदकोट मार्ग को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। बरनाला पुलिस के एसपीडी अशोक शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा।

गुरजीत सिंह ने कहा कि शाम सवा चार बजे बजे गांव शैहना के बस स्टैंड पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुखविंदर सिंह कलकत्ता को गोली मार दी। मृतक का भाई मूल चंद प्रॉपर्टी की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ बैठे थे और इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उतरा और सुखविंदर कलकत्ता को गोली मारकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से पुलिस स्टेशन शैहना की दूरी मात्र 200 मीटर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह कलकत्ता लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वह शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के साथ काम कर रहे थे।
 
एसपी अशोक शर्मा ने कहा कि शैहणा कस्बे में सुखविंदर सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें जल्द ही पेश किया जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें