फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीका की महिला पंजाब में गिरफ्तार: जालंधर पुलिस ने पकड़ा, ड्रग्स सप्लाई करने आई थी बेकी ग्लोरिया

Sat, 04 Oct 2025 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में अफ्रीकी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को 500 ग्राम आइस ड्रग्स के साथ पकड़ा है। महिला की पहचान बेकी ग्लोरिया के तौर पर हुई है जो मूल रूप से अफ्रीका के घाना के शहर अकरा की रहने वाली है।  
विज्ञापन
महिला के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ड्रग्स के साथ एक विदेश महिला को गिरफ्तार किया है। जालंधर पुलिस ने अफ्रीका की महिला को 500 ग्राम आइस ड्रग्स के साथ पकड़ा है। यह विदेशी महिला इन दिनों नई दिल्ली में रह रही थी। महिला की पहचान बेकी ग्लोरिया के तौर पर हुई है जो मूल रूप से अफ्रीका के घाना के शहर अकरा की रहने वाली है।  
विज्ञापन


पुलिस ने महिला नशा तस्कर को आदमपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से यहां नाकाबंदी की गई थी। शक होने पर पुलिस ने वहां विदेशी महिला को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पर्स से आइस ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार महिला दिल्ली से जालंधर नशे की सप्लाई करने पहुंची थी। विदेशी महिला तस्कर की गिरफ्तारी से बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना है। पुलिस आरोपी महिला तस्कर बेकी ग्लोरिया को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें