फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime:सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर का नौकर उड़ा ले गया 6.88 लाख कैश व सोने की चेन, आरोपी सीसीटीवी में कैद

Mon, 16 Jun 2025 12:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर का नौकर उसके ऑफिस से चोरी कर फरार हो गया। आरोपी नौकर ने ऑफिस से 6.88 लाख कैश और सोने की चेन चोरी की है। भागते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से सहायक (नौकर) 6.88 लाख रुपये व सोने की चेन चोरी कर फरार हो गया। कार्यालय से आरोपी कार में सवार होकर भाग निकला। भागते हुए की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सहरावत ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने मॉडल टाउन में अपने प्रॉपर्टी कार्यालय में नेपाल के धनगढ़ी गांव निवासी प्रेम को बतौर कार्यालय सहायक काम पर रखा था। प्रेम को उनके दोस्त जींद के गांव निडाना निवासी सुरेंद्र मलिक ने नौकरी के लिए भेजा था। प्रेम का काम कार्यालय की सफाई और आने वाले ग्राहकों को चाय-पानी देना था। उन्होंने बताया कि 15 जून को जब वह अपने ऑफिस पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लगा था। कई बार कॉल करने के बावजूद प्रेम का मोबाइल बंद मिला। उन्हें शक हुआ तो अलमारी की जांच करने पर पता चला कि नकदी और एक सोने की चेन भी गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ने बताया कि अलमारी 6.88 लाख रुपये गायब थे। जिनमें 500, 200, 100, 50 और 10 रुपये के नोटों की गड्डी थी। इसके अलावा करीब 11 ग्राम सोने की चेन, जिसमें कान्हा जी का लॉकेट लगा था वह भी चोरी हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी प्रेम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें