फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur: जीरा में ज्वेलरी शाॅप के मालिक पर फायरिंग, जबड़े के पास लगी गोली; गैंगस्टर से मिली थी धमकी

Fri, 15 Aug 2025 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

इस वारदात के पीछे गैंगस्टर हरिके लंडे का हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि काफी दिनों से वह मोबाइल पर दुकान मालिक को धमकियां दे रहा था। पता चला है कि दुकानदार से रंगदारी मांगी जा रही थी। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के विधानसभा जीरा में मंजू ज्वेलर्स की दुकान के मालिक पर फायरिंग हुई है। वारदात में दुकान का मालिक गोली लगने से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि गोली उसके जबड़े के पास लगी है। 
विज्ञापन



इस वारदात के पीछे गैंगस्टर हरिके लंडे का हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि काफी दिनों से वह मोबाइल पर दुकान मालिक को धमकियां दे रहा था। पता चला है कि दुकानदार से रंगदारी मांगी जा रही थी। 
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस पार्टी समेत जीरा पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।


पूर्व कांग्रेसी विधायक बोले जीरा के व्यापारी दहशत में 

जीरा के पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज में जीरा के दुकानदार और व्यापारी दहशत में हैं। मंजू ज्वेलर्स के मालिक रतनलाल को गैंगस्टरों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। विधायक का कहना है कि कुछ दिन पहले गैंगस्टरों ने रतनलाल से रंगदारी मांगी थी। उन्होंने गैंगस्टरों को रंगदारी नहीं दी और ना ही उनका मोबाइल अटेंड किया। इसी के चलते उन्होंने दुकान में घुसकर उन्हें गोली मारी है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब के डीजीपी जीरा में पुलिस फ्लैग मार्च निकाल कर गए हैं जबकि जीरा में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है । इसी तरह यह कानून व्यवस्था चलती रही तो हर दुकानदार व व्यापारी दहशत में काम नहीं कर पाएगा। आम आदमी पार्टी के राज में गुंडागर्दी का बोलबाला ज्यादा ही बढ़ गया है। दुकानदार और व्यापारी भयभीत है। यही नहीं दुकानों पर चोरियों का सिलसिला भी बहुत बढ़ गया है। दुकानदार चैन की नींद नहीं सो पा रहा है। विधायक ने कहा रतन लाल को गोली मारने की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें