फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 'बिजली कब ठीक होगी?' सवाल पूछने पर तिलमिला उठा बिजली कर्मी, व्यक्ति के सिर में घोंप दिया पेचकस

Mon, 21 Jul 2025 09:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

बिजली जाने पर बिजली विभाग के कर्मी से व्यक्ति ने पूछा कि लाइट कब तक आएगी। इस पर बिजली कर्मी ने पेचकस से उक्त शख्स पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर 12 टांके लगे हैं। घटना पंजाब के राजपुरा की है। 
विज्ञापन
बिजली कर्मी के हमले से घायल व्यक्ति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राजपुरा में बिजली कर्मी ने व्यक्ति पर पेचकस से हमला कर दिया। बिजली कर्माचारी ने व्यक्ति के सिर पर पेचकस से वार कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। घायल के सिर पर 12 टांके लगे हैं। घायल व्यक्ति ने बिजली कर्मी से एक सवाल किया था कि बिजली कब ठीक होगी। इस पर बिजली कर्मी गुस्से से तिलमिला उठा और उसने हाथ में पकड़े पेचकस से हमला कर दिया। आरोप है कि बिजली कर्मी शराब के नशे में धुत्त था। 

विज्ञापन


बीते दिन बिजली विभाग पीएसपीसीएल के कर्मचारी रविन्द्र रवि ने अतुल कुमार पर पेचकस से हमला करके उसको घायल कर दिया। घायल अतुल कुमार और उसके पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक अतुल ने बिजली गुल होने की शिकायत की थी और बिजली कर्मी से पूछा था कि बिजली कितनी देर में ठीक होगी? 

इस मामले में पुलिस ने घायल युवक के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल युवक अतुल कुमार ने बताया वह बिजली कर्मी कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त था। सिविल अस्पताल राजपुरा में घायल अतुल के सर पर 12 टांके लगे हैं। स्थानीय पंचायत ने एकजुट होकर इस घटना की निंदा की है और पीएसपीसीएल प्रशासन से आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीएसपीसीएल के एक्सईएन राजपुरा धर्मवीर कमल ने बताया कि रविन्द्र रवि मुलाजिम बिजली बोर्ड द्वारा अतुल कुमार पर हमला करने का मामला उनके संज्ञान में आया है। विभाग की ओर से उक्त बिजली मुलाजिम पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ला पंचायत ने चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिला तो वे बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में कस्तूरबा चौकी इंचार्ज निशान सिंह ने बताया कि हमें झगड़े की सूचना मिली थी, अतुल कुमार एपी जैन सिविल अस्पताल में दाखिल है। उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें