फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन का रिश्ता तार-तार: बठिंडा में सगी बहन से दुष्कर्म, भाई गिरफ्तार, पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे मां-बाप

Sun, 28 Dec 2025 02:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में युवक ने अपनी ही सगी नाबालिग बहन के दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ माता-पिता औ नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दी है। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में भाई और बहन का रिश्ता कलंकित हुआ है। यहां एक कलयुगी भाई ने बहन को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने अपनी सगी बहन के साथ ही दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता नाबालिग है। 

विज्ञापन


थाना थर्मल एरिया में रहने वाले प्रवासी मजदूर ने अपनी सगी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पुष्टि थाना थर्मल के एसएचओ गुदर्शन सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना थर्मल एरिया अधीन एक प्रवासी मजदूर परिवार रहता था। जब प्रवासी मजदूर के माता-पिता काम पर चले गए तो आरोपी ने घर पर मौजूद अपनी सगी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। घटना बीते दिनों की बताई जा रही। जब पीड़िता के माता-पिता मजदूरी से घर वापिस आए तो पीड़िता पूरी बात उन्हें बताई। इसके बाद माता-पिता पीड़िता को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें