फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala: मेडिकल स्टोर पर बैठे पूर्व सरपंच की गोली मार हत्या, पहले भी दो-तीन बार हो चुके थे हमले

Wed, 10 Sep 2025 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

युगराज सिंह गाड़ियों को किराये पर देने का कारोबार भी करता था। मंगलवार शाम को वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था, तभी दो अज्ञात युवक आए और उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
मृतक युगराज सिंह - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला के थाना श्री हरगोबिंदपुर के गांव चीमा खुडी के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान युगराज सिंह (52 वर्ष) के रूप में की गई है। इस घटना में हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मृतक युगराज के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनका भाई गांव चीमा खुडी में अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा था। युगराज सिंह गाड़ियों को किराये पर देने का कारोबार भी करता था। मेडिकल स्टोर पर ही दो अज्ञात युवक आए। उसका भाई युगराज उन दोनों को कार के कागज दिखाने लगा। इतने में ही दोनों हमलावरों ने युगराज पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल युगराज को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। निर्मल सिंह ने बताया कि उसके भाई पर पहले भी दो-तीन बार हमले हो चुके थे। उसको कई बार फोन पर धमकाया भी जाता था। श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी हरीश बहल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें