फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़ में हत्या: बेअदबी के आरोपी को तलवारों से काट डाला, गांव तुरां में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात

Tue, 14 Jul 2026 10:44 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़

सार

मंडी गोबिंदगढ़ के गांव तूरां में बेअदबी के एक आरोपी का देर रात कत्ल कर दिया गया। देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी गोबिंदगढ़ के निकटवर्ती गांव तुरां में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में छह वर्ष पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन




मृतक की पहचान मेवा सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव तुरां के रूप में हुई है। हमलावर ने धारदार तलवार से कई वार किए, जिससे मेवा सिंह का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार रात करीब दो बजे हुई। बताया जा रहा है कि उस समय मेवा सिंह अपने घर में परिवार के साथ मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुआ और उस पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हमले के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

2020 में बेअदबी के आरोप में दर्ज हुआ था केस

जानकारी के अनुसार मेवा सिंह के विरुद्ध वर्ष 2020 के अक्तूबर माह में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोप में मंडी गोबिंदगढ़ थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

बताया जाता है कि वह दो बार जमानत पर जेल से बाहर भी आया था, जबकि मामले की सुनवाई अभी जारी थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी।
विज्ञापन

सिलाई का काम करता था मेवा सिंह

ग्रामीणों के अनुसार मेवा सिंह पहले गांव में सिलाई (टेलरिंग) का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडी गोबिंदगढ़ के प्रभारी संदीप सिंह, सब-डिवीजन अमलोह के डीएसपी विक्रमजीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हमलावर की पहचान और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें