फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिल्मी अंदाज में पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी... पेट दर्द का बनाया बहाना, मुलाजिमों के फूल गए हाथ-पांव

Mon, 04 Aug 2025 03:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस की कस्टडी से एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने उसे शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाया और चकमा देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राजपुरा में पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। थाना सिटी राजपुरा में हुई इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी हरविंदर सिंह पुलिस की नाक के नीचे से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी को पुलिस स्टेशन के हवालात में रखा गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि पुलिस मुलाजिमों ने तब राहत की सांस जब आरोपी को दोबारा से कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए पेट में तेज दर्द का बहाना बनाया। जब उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी मौका पाकर वह पुलिसकर्मियों की गिरफ्त से भाग निकला। इस घटना से पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। तुरंत ही आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गईं।

करीब 12 घंटे तक चली कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस ने आखिरकार हरविंदर सिंह को राजपुरा इलाके से ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए थाना सिटी राजपुरा के इंचार्ज किरपाल सिंह मोही ने बताया कि अब इस आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी के अलावा पुलिस हिरासत से भागने का एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी को भागने में किसी ने मदद तो नहीं की थी। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें