फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 10वीं कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक से परेशान थी किशोरी... आरोपी बार-बार बना रहा था दवाब

Mon, 10 Nov 2025 04:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

Punjab News: 10वीं कक्षा की छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी को एक युवक परेशान कर रहा था, जिससे आहत होकर किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। 
विज्ञापन
किशोरी ने लगाया फंदा - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। 10वीं कक्षा की छात्रा की मौत के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्रा ने एक युवक से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। 17 साल की किशोरी पर एक युवक दोस्त बनाकर उस पर शादी का दबाव बना रहा था। युवक की हरकतों से किशोरी खासी परेशान थी। 

विज्ञापन


इस संबंध में गोबिंदगढ़ पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी मंडी गोबिंदगढ़ के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा थी। किशोरी को हरमनजोत सिंह नाम का युवक दोस्ती करने के लिए तंग करता था। आरोपी के बारे में छात्रा ने घर वालों को भी बताया था। आरोपी युवक द्वारा बार-बार बेटी को तंग परेशान किया जा रहा है। इससे आहत होकर किशोरी ने सात नवंबर की शाम को घर पर ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस थाना गोबिंदगढ़ के एसएचओ मनप्रीत सिंह देओल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें