अमृतसर में हैंड ग्रेनेड बरामद
पंजाब के अमृतसर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर आईएसआई समर्थित खालिस्तान कमांडो फोर्स के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस संयुक्त अभियान में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड और दो 9 एमएम पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
आप विधायक शिअद में शामिल
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में उठापटक तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका देते हुए चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। डॉ. चरणजीत सिंह के इस फैसले को आप की दूसरी उम्मीदवार सूची में टिकट कटने के बाद पैदा हुई नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर में स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के महिला और पुरुष साइकिलिस्टों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी साइकिलिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पढ़ें पूरी खबर
दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
पठानकोट के एमसी बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पढ़ें पूरी खबर