होशियारपुर में स्कूल बस पलटी
होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव भीखोवाल के पास गांव मुरादपुर में स्कूल बस पलट गई। हादसे में दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाजें सुन लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस जांच कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
अंतरराज्यीय हथियार गिरोह का भंडाफोड़, गुरदासपुर में चार काबू
गुरदासपुर पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सात पिस्तौल (एक ग्लॉक और छह .30 कैलिबर) और आठ मैगजीन बरामद की हैं।
पढ़ें पूरी खबर
धीरेंद्र शास्त्री के स्पष्टीकरण के बाद विवाद खत्म, जामा मस्जिद में बैठक
लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुलाई गई शहर भर के मुसलमानों की मीटिंग पंडित धीरेंद्र शास्त्री के स्पष्टीकरण के बाद अमन शांति और भाईचारे की कामना के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बताया कि दो दिन पहले शहर में हुए एक धार्मिक आयोजन के दौरान इस्लाम पर की गई टिप्पणी के बाद उनकी ओर से प्रेस के माध्यम द्वारा संदेश दिया गया था कि अगर धीरेंद्र शास्त्री अपने शब्द वापस लेंगे तो यह सबसे बेहतर होगा। शाही इमाम ने बताया कि सोशल मीडिया द्वारा कल रात दूसरी ओर से बड़ी ही सकारात्मक शब्दों में सर्व धर्म एकता और सम्मान का संदेश वापस मिला इसके बाद यह फैसला किया गया की इस घटना से उत्पन्न हुए विवाद को विराम लगाया जाए।
पढ़ें पूरी खबर
बेअदबी कानून संशोधन पर सहमति के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित
पंजाब सरकार ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने इस एक्ट से संबंधित संशोधनों पर सहमति बनाने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू
पंजाब में धान की सरकारी खरीद आज से शुरू हो गई। खरीद सीजन शुरू होने से पहले ही कई मंडियों में फसल की आवक शुरू हो गई है। इस बार फसल समय से पहले तैयार होने के कारण किसान धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। सरकार ने खरीद के लिए जरूरी इंतजाम पूरे करने का दावा किया है।
पढ़ें पूरी खबर
सुनाम में नहर टूटी: सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न
सुनाम क्षेत्र के गांव उगराहां के पास से गुजरती नहर में वीरवार सुबह अचानक बड़ी दरार आ गई। नहर का किनारा टूटते ही पानी का बहाव इतना तेज आया कि सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की पकी हुई फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई।
पढ़ें पूरी खबर
दो वाहनों की टक्कर में जिंदा जला युवक
अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। स्कॉर्पियो में फंसे 25 वर्षीय युवक गुरिंदर सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया।
पढ़ें पूरी खबर