फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Pb Big News: पटाखों के धुएं से पंजाब की हवा जहरीली, जालंधर में बुजुर्ग जिंदा जला; दिवाली पर कई हादसे

Mon, 09 Nov 2026 04:05 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिवाली पर पंजाब की हवा में जहर घुल गया। पराली जलने और पटाखों के धुएं से एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। वहीं दिवाली की रात जालंधर, लुधियाना समेत कई जिलों में पटाखों की चिंगारी ने तबाही मचा दी। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर और लुधियाना में दिवाली की रात पटाखों के कारण एक बुजुर्ग और एक किशोर की माैत हो गई। वहीं अमृतसर और मोगा में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। अमृतसर में गोली लगने से युवक की माैत हो गई। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन
Trending Videos

दिवाली पर पंजाब की हवा बनी 'जहर', लुधियाना में 500 एक्यूआई 
पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से हवा खराब होनी शुरू हुई, जो 12 तक गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में चिंगारी से मकान में लगी आग, पैरालाइज्ड बुजुर्ग जिंदा जला

दिवाली की रात जालंधर के निजातम नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने से 65 वर्षीय पैरालाइज्ड बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में घर में मौजूद पालतू कुत्ता भी आग की चपेट में आकर जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में दिवाली की रात फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत 
दिवाली की रात सोने के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दो गुटों के बीच हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से प्रताप सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद थाना बी डिवीजन के एएसआई हरनेक सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना में काल बना पटाखा, इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम

गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी और आरती स्टोर के मालिक सुरेश कुमार मित्तल के परिवार के लिए दीपावली की खुशियां गम में बदल गई। पटाखे से हुए हादसे में उनके साढ़े 14 वर्षीय साकित मित्तल (गगन) की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और इलाके में मातम पसर गया। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गुजराल अकाली दल में शामिल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले शहर की राजनीति में दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में जिला अदालत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अमरजीत सिंह गुजराल अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व पार्षद रविंदर कौर गुजराल सहित अपने कई समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनका पार्टी में स्वागत किया।  पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

फिरोजपुर में बर्गर किंग और केएफसी की रसोई पर छापा 
फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर शहर में बर्गर किंग और केएफसी की किचनों की विशेष जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थ तैयार करने वाली जगहों पर साफ-सफाई, स्वच्छता और सैनिटरी प्रबंधों की बारीकी से जांच की गई। पढ़ें पूरी खबर

बठिंडा में दिवाली की रात जीजा के साथ हुआ विवाद, दो गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत 
दिवाली की रात को बठिंडा के बीड़ तालाब बस्ती नंबर तीन में युवक और उसकी पत्नी के भाइयों के दो पक्षों में पुरानी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद डबवाली से आए युवकों ने जीजा के घर के बाहर हंगामा किया और अपनी जीप लेकर चले गए। तैश में आए जीजा ने अपने सगे भाई व चचेरे भाईयों को साथ लेकर अपनी स्कार्पियो गाड़ी से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें