शास्त्री नगर में सेक्टर-13 के पास लंबे समय से मच्छी मार्केट संचालित हो रही थी। यहां कई अस्थायी और पक्के ढांचे खड़े कर दिए गए थे। प्रशासन के अनुसार सरकारी जमीन पर बिना अनुमति किए गए ऐसे निर्माण और कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
चंडीगढ़ प्रशासन के संपदा विभाग ने शास्त्री नगर में अवैध रूप से बनाई गई मच्छी मार्केट के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की। सेक्टर-13 के पास बनी इस मार्केट में अवैध रूप से खड़े किए गए करीब 30 से 40 ढांचों को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई डीसी निशांत कुमार यादव के निर्देश पर की गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाए। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से अवैध कब्जों और बिना अनुमति बनाए गए स्ट्रक्चर के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शास्त्री नगर में सेक्टर-13 के पास लंबे समय से मच्छी मार्केट संचालित हो रही थी। यहां कई अस्थायी और पक्के ढांचे खड़े कर दिए गए थे। प्रशासन के अनुसार सरकारी जमीन पर बिना अनुमति किए गए ऐसे निर्माण और कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मार्केट में बने कई ढांचे पूरी तरह तोड़ दिए गए।
संपदा विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 30 से 40 अवैध स्ट्रक्चर ध्वस्त किए। अधिकारियों के अनुसार सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।