फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का स्पीड ब्रेकर: नाभा में स्पीड ब्रेकर की वजह से अनियंत्रित हुई कार, पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Sat, 07 Feb 2026 04:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पटियाला के नाभा में स्पीड ब्रेकर की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार युवक की मौत हो गई। कार के एयरबैग तक खुल गए, लेकिन युवक की जान नहीं बच पाई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाभा में स्पीड ब्रेकर मौत का कारण बने। अलग-अलग स्पीड ब्रेकर की वजह से दो हादसे हुए, जिसमें एक कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर है। जिसे पटियाला रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पहला एक्सीडेंट नाभा सत्संग ब्यास रोड पर हुआ, पटियाला से आ रही आई-20 कार में सवार 32 साल के योगेश कुमार मलेरकोटला जा रहे थे, तभी उन्हें रैंप का ध्यान नहीं रहा और कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

दूसरा एक्सीडेंट नाभा सिटी हार्ट होटल के पास हुआ। 25 साल का एक नौजवान यश कुमार फैक्ट्री से घर जा रहा था, तभी उन्हें रैंप का ध्यान नहीं रहा और उनकी मोटरसाइकिल भी अनबैलेंस हो गई और वे सड़क पर गिर गए। एक राहगीर ने उन्हें अपनी कार में बिठाया और हॉस्पिटल ले गया। उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए रैंप अब मौत का कारण बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें