फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chd-Pb Big News: संगरूर हादसे में तीन की माैत, फरीदकोट का एक्यूआई पहुंचा 662; आप विधायक को ईडी का नोटिस

Wed, 11 Nov 2026 04:14 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के संगरूर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। वहीं मोगा की आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी ने 25 नवंबर को चंडीगढ़ आफिस में तलब किया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हवा में जहर घुल रहा है। 662 एक्यूआई के साथ फरीदकोट दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। वहीं खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर 12 नवंबर को सुनवाई होगी। जज के छुट्टी पर होने के कारण यह सुनवाई टाल दी गई है। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन

 
Trending Videos

संगरूर में हादसे में तीन की मौत 
संगरूर में ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह चंडीगढ़ जा रही एक पीआरटीसी बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 24 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

फरीदकोट का एक्यूआई 662 पहुंचा, बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर 

त्योहारों की रौनक और खेतों में जलती पराली का धुआं अब फरीदकोट का दम घोंट रहा है। हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों को खुले में सांस लेना भी मुश्किल महसूस हो रहा है।  वर्तमान में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 662 पहुंचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मोगा की आप विधायक को ईडी का नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में तलब
मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। चार नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने विधायक से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब ईडी ने विधायक को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर

सांसद अमृतपाल की पैरोल पर सुनवाई कल, जज छुट्टी पर  

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर के निधन के बाद उनकी अंतिम रस्मों में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग की गई है। इस संबंध में अमृतपाल सिंह के साथ उनके चाचा हरजीत सिंह और उनके भाई सुखमनजीत सिंह की पैरोल के लिए भी अदालत में याचिका दाखिल की गई है। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में परिवार पर हमला 

अमृतसर के गांव बलग्गण में राजनीतिक रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। एक परिवार ने गांव के मौजूदा सरपंच और उसके साथियों पर घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें