फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट: चुनावी जनसभा में कोरोना नियमों का उल्लंघन, अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल और पार्टी प्रत्याशी पर केस दर्ज 

Mon, 07 Feb 2022 08:51 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

रिटर्निंग अफसर ने शिकायत में जानकारी दी है कि उनके पास आम आदमी पार्टी की तरफ से शिकायत मिली है कि जिसमें अकाली दल पर जनसभा के दौरान चुनाव आयोग की तरफ कोविड हिदायतों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
फरीदकोट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते सुखबीर बादल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट की नई अनाज मंडी में दो दिन पहले 5 फरवरी को चुनावी जनसभा में कोविड हिदायतों के उल्लंघन करने पर थाना कोतवाली में अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और फरीदकोट सीट से पार्टी उम्मीदवार व यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन




यह कार्रवाई फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम की शिकायत पर की गई है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकार के आदेश की अवहेलना) और आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51-सी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार रिटर्निंग अफसर ने शिकायत में जानकारी दी है कि उनके पास आम आदमी पार्टी की तरफ से शिकायत मिली है कि जिसमें अकाली दल पर जनसभा के दौरान चुनाव आयोग की तरफ कोविड हिदायतों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिला चुनावधिकारी द्वारा गठित वीएसटी टीमों ने जनसभा की वीडियोग्राफी भी पेश करते हुए लिखा है कि इस जनसभा में करीब 6 हजार लोगों की भीड़ जुटाई गई थी जबकि उन्हें नियम के मुताबिक इंडोर 500 और आऊटडोर 1 हजार लोगों को जुटाने की इजाजत दी गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें