फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश बीएसएफ ने की नाकाम, 10 राउंड फायरिंग कर खदेड़ा

Tue, 15 Nov 2022 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

सोमवार देर रात सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों की ओर से बीओपी बमियाल बार्डर की एनटीपी एरिया में पाकिस्तानी ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। इस पर तुरंत हरकत में आते हुए बीएसएफ जवानों ने 10 राउंड फायर किए।
विज्ञापन
पठानकोट में सर्च अभियान चलाते बीएसएफ और पुलिस जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर पठानकोट स्थित बमियाल सेक्टर में ड्रोन की घुसपैठ की नाकाम कोशिश की गई। बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी ड्रोन वापस लौट गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की ओर से घेराबंदी कर ली गई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। ड्रोन की घुसपैठ की घटना सोमवार देर रात की है। 

विज्ञापन


सोमवार देर रात सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों की ओर से बीओपी बमियाल बार्डर की एनटीपी एरिया में पाकिस्तानी ड्रोन की मूवमेंट देखी गई। इस पर तुरंत हरकत में आते हुए बीएसएफ जवानों ने 10 राउंड फायर किए। ड्रोन की लोकेशन जानने के लिए तीन इलू बम भी छोड़े गए। लगभग एक मिनट की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी ड्रोन लौट गया। 

इससे पहले भी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ के प्रयास किए जा चुके हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस को सूचना मिली तो डीएसपी ऑपरेशन सुखराज सिंह और थाना नरोट प्रभारी दीपक कुमार पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। पुलिस और बीएसएफ ने भारी बल के साथ संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस मामले को लेकर डीएसपी ऑपरेशन सुखराज सिंह ने बताया कि बीएसएफ की ओर से पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ देखे जाने के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें